आज बाबा महाकाल की आखिरी सवारी, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ेगी भोलेनाथ के भक्तों की भीड़
Baba mahakaal shahi sawari: आज बाबा महाकाल की आखिरी सवारी, सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ेगी भोलेनाथ के भक्तों की भीड़
Baba mahakaal saahi sawari
Baba mahakaal shahi sawari: उज्जैन। आज श्रावण मास का चौथा और आखिरी सोमवार है। यहां भगवान महाकाल चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में पालकी में विराजित होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे। इसी के साथ श्री महाकाल की श्रावण मास की ये आखिरी सवारी होगी। शाही सवारी तय समय के अनुसार शाम 4 बजे भ्रमण करने निकलेगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान सलामी देकर पालकी को रवाना करेंगे। इसके बादद सवारी परंपरागत मार्ग से होते हुए शिप्रा तट रामघाट पहुंचेगी। यहां जलाभिषेक और पूजन के बाद सवार वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां CLICK करें*<<
चंद्रमोलेश्वर स्वरूप के होंगे दर्शन
Baba mahakaal shahi sawari: आज की शाही सवारी में बाबा महाकाल बैलगाड़ी पर नंदी पर विराजमान होकर श्री उमा-महेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। पालकी में भगवान श्री महाकाल श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में विराजित रहेंगे और हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमा महेश विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने और आशिर्वाद लेने के लिए दूर-दूर से भक्त उज्जैन पहुंचते है।
ये भी पढ़ें- आम जनता को मिलेगी महंगाई से राहत, खाने के तेल की कीमतों में होगी कटौती, इतने रुपए तक होगा सस्ता
भादव मास में बाबा की दो प्रमुख सवारी
Baba mahakaal shahi sawari: भगवान महाकाल की श्रावण मास की आखरी सवारी सोमवार को निकलेगी। इसके बाद पूर्णिमा से भादव मास प्रारंभ हो जाएगा। भादव महीने में बाबा महाकाल की दो सवारी प्रमुख रहेगी। इसमें अंतिम सवारी 22 अगस्त को शाही सवारी होगी। अंतिम सवारी का मार्ग करीब 5 किलोमीटर लंबा रहेगा।

Facebook


