Ujjain Mahakal Hotel Fire Safety Officer Attacked : महाकाल मंदिर के पास जांच करने पहुंची टीम के साथ हुआ ऐसा कांड! CCTV में कैद हुई पूरी घटना, Video देख रह जाएंगे दंग
उज्जैन के महाकाल मंदिर क्षेत्र में फायर सेफ्टी जांच के दौरान होटल मालिक के बेटे ने फायर अधिकारी के साथ मारपीट कर दी। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Ujjain Mahakal Hotel Fire Safety Officer Attacked / Image Source : SCREENGRAB
- फायर सेफ्टी जांच के दौरान अधिकारी से मारपीट की गई।
- घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार धाराओं में मामला दर्ज किया है।
उज्जैन : Ujjain Mahakal Hotel Fire Safety Officer Attacked : मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में महाकाल मंदिर के आसपास बनी होटलो में फायर सेफ्टी की जाँच के लिए गए फायर अधिकारी के साथ होटल व्यवसाई के पुत्र विकास अरान्य ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी युवक अपनी होटल में फायर सेफ्टी की जाँच से नाराज होकर अधिकारी लक्ष्मण साहू को एक के बाद एक चार चांटे मारते हुए नजर आ रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ चार अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
छोटी बड़ी होटलों में फायर सेफ्टी की चेकिंग
हाल ही में आग जनि की हुई कई घटनाओ के बाद नगर निगम की टीम महाकाल मंदिर के आसपस बनी छोटी बड़ी होटलों में फायर सेफ्टी की चेकिंग कर रही है।MP Crime News Target Checking Viral Video 2026 बुधवार को प्रभारी फायर आफीसर लक्ष्मण प्रसाद साहू अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जय सिंह पूरा क्षेत्र में संचालित होने वाले माँ पीताम्बरा होटल रेसीडेसी पर अग्नि सुरक्षा प्रबंधो के निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां साहू ने साथ में आएं कर्मचारी आशीष भाटी को थाना महाकाल पर बल लेने के लिए पहुंचा दिया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
साहू द्वारा रिसेप्शन काउंटर पर बैठे व्यक्ति से होटल मे किये गये अग्नि सुरक्षा प्रबंधो एवं फायर एनओसी फायर आडिट रिपोर्ट एवं बिल्डिंग परमिशन की जानकारी ले रहे थे कि तभी होटल के मालिक मनोहरलाल अरोन्या का पुत्र विकास अरोन्या अंदर आया और साहू का आई कार्ड पकड लिया और उसको खीचकर मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इन्हें भी पढ़ें
- Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान
- CM Cashless Medical Scheme for Teachers: शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा इतने लाख का मुफ्त इलाज, सीएम ने की घोषणा
- PF Account Transfer: अब नहीं फंसेगा आपका PF! नौकरी बदलते ही बिना आवेदन अपने-आप नए खाते में ऐसे पहुंचेगा पैसा, जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

Facebook


