PF Account Transfer: अब नहीं फंसेगा आपका PF! नौकरी बदलते ही बिना आवेदन अपने-आप नए खाते में ऐसे पहुंचेगा पैसा, जानिए क्या है ये नया सिस्टम?
PF Account Transfer: ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए पीएफ से जुड़े नियम आसान कर दिए हैं। अब नौकरी बदलने पर पीएफ अपने आप नए खातें में ट्रांसफर होगा। साथ ही 5 लाख रुपये तक का एडवांस क्लेम तेजी से मंजूर किया जाएगा। इसके अलावा 15 जुलाई तक खातों में ब्याज जमा होने की भी उम्मीद है।
(PF Account Transfer/ Image Credit: AI-generated)
- EPFO ने लागू किया नया डिजिटल सिस्टम।
- 5 लाख रुपये तक PF एडवांस क्लेम आसान।
- नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर प्रक्रिया होगी सरल।
नई दिल्ली: PF Account Transfer: EPFO ने एडवांस पीएफ की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। पहले यह सुविधा सिर्फ 1 लाख रुपये तक सीमित थी। अब कर्मचारियों को छोटे-छोटे कामों के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। नए सिस्टम में क्लेम करते समय ही कर्मचारी को पता चल जाएगा कि वह कितनी राशि निकाल सकता है। आवेदन में गलती होने पर भी सिस्टम पहले ही जानकारी देगा। जिससे क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना कम होगी। मंजूरी के बाद पैसा सीधे कर्मचारी के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
नौकरी बदलने पर अपने आप होगा PF ट्रांसफर (PF Transfer on Changing Jobs)
निजी क्षेत्र में नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए यह सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है। नए सिस्टम के तहत नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। कर्मचारियों को अलग से फॉर्म भरने या पुरानी कंपनी से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीएफ का डेटा केंद्रीय स्तर पर सुरक्षित होने के कारण देश के किसी भी हिस्से से कर्मचारी अपनी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। एक ही पोर्टल पर बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सर्विस रिकॉर्ड जैसी जानकारी उपलब्ध होगी।
PF ब्याज और क्लेम प्रक्रिया में भी सुधार (Improvements in PF interest and claim processes)
EPFO की नई व्यवस्था से ब्याज जमा करने की प्रक्रिया भी तेज हुई है। करीब 34 करोड़ पीएफ खातों में 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज क्रेडिट करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। नई व्यवस्था में क्लेम की अंतिम मंजूरी तक खाते पर ब्याज मिलने का लाभ भी सदस्यों को मिलेगा। इससे कर्मचारियों को आर्थिक रूप से फायदा होगा।
पेंशनधारकों को भी मिली डिजिटल सुविधा (Digital Facility For Pensioners)
EPFO के डिजिटल बदलाव का लाभ ईपीएस पेंशनधारकों को भी मिलेगा। अब पेंशनधारक देश के किसी भी पीएफ कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पेंशन को किसी भी बैंक खाते में प्राप्त करना आसान होगा। नए सिस्टम से कर्मचारियों और पेंशनधारकों दोनों को तेज, सरल और सुविधाजनक सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Toxic First Song Release: ‘Toxic’ का पहला गाना देख फैंस हुए क्रेजी! यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर नहीं हटेंगी नजरें
- Shajapur News: कुएं में तैर रही थीं 13 हिरणों की लाशें, देखकर ग्रामीणों के उड़ गए होश, जानें एक साथ कैसे मौत के मुंह में समां गए सभी
- Sex Trafficking Racket Busted: सेक्स रैकेट या ह्यूमन ट्रैफिकिंग?.. एक-दो नहीं बल्कि 18 गिरफ्त में, इनमें कई नाबालिग भी, जानें कैसे की गई पूरी छापेमारी

Facebook


