Flight Ticket Price Hike: हवाई सफर पर भी महंगाई की मार, अब देने होंगे इतने रुपए ज्यादा, इन दो एयरलाइन्स ने फ्यूल सरचार्ज में किया इजाफा

Flight Ticket Price Hike in India पश्चिम एशिया में युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत में हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है..

Flight Ticket Price Hike: हवाई सफर पर भी महंगाई की मार, अब देने होंगे इतने रुपए ज्यादा, इन दो एयरलाइन्स ने फ्यूल सरचार्ज में किया इजाफा

Flight Ticket Price Hike:

Modified Date: March 11, 2026 / 12:16 am IST
Published Date: March 10, 2026 10:56 pm IST

नई दिल्ली। Flight Ticket Price Hike: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब भारत में हवाई यात्रा पर भी दिखाई देने लगा है। जेट ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।

एयरलाइन कंपनियों के अनुसार यह बढ़ोतरी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। फिलहाल इसे फेज-1 और फेज-2 के तहत लागू किया जा रहा है। नई दरों के अनुसार भारत के घरेलू रूट्स और सार्क (SAARC) देशों के लिए फ्लाइट टिकट लगभग 399 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। वहीं पश्चिम एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और अफ्रीका जाने वाली उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज क्रमशः 10 डॉलर, 20 डॉलर और 30 डॉलर तक बढ़ाया गया है।

एयर इंडिया ने बताया कि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में मार्च 2026 की शुरुआत से ही अचानक तेज उछाल देखने को मिला है, जिसके कारण यह फैसला लेना पड़ा है। एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा जेट ईंधन पर ही खर्च होता है, इसलिए ईंधन महंगा होने से हवाई यात्रा की लागत सीधे प्रभावित होती है। उधर, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कई अहम समुद्री परिवहन मार्ग बाधित होने से तेल और गैस की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं। भारत अपनी घरेलू जरूरत का लगभग 50 प्रतिशत तेल और गैस खाड़ी देशों से आयात करता है, इसलिए इसका असर देश में भी देखने को मिल रहा है।

सिलेंडर की कीमतों में हुआ था इजाफा

Flight Ticket Price Hike: इसी बीच तेल कंपनियों ने दो दिन पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 115 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। कई जगहों पर कुकिंग गैस की कमी की खबरों के बीच लोगों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। साथ ही रिफाइनरियों को कुकिंग गैस का उत्पादन लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।