Umaria Gang Rape Case: दोस्त संग सैर बनी डरावनी रात… मंदिर के पास युवती के साथ हैवानियत, 5 दरिंदों की करतूत जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

Umaria Gang Rape Case: उमरिया कोतवाली थाना अंतर्गत मढ़ीवाह घूमने गईं एक युवती के साथ 5 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया और बीच बचाव करने गए उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की गईं

Umaria Gang Rape Case: दोस्त संग सैर बनी डरावनी रात… मंदिर के पास युवती के साथ हैवानियत, 5 दरिंदों की करतूत जानकर कांप उठेगी आपकी रूह

umaria rape case/ image source: ibc24

Modified Date: April 7, 2026 / 09:48 am IST
Published Date: April 7, 2026 9:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • मढ़ीवाह जंगल में वारदात
  • पांच आरोपियों ने किया दुष्कर्म
  • विरोध पर मित्र के साथ मारपीट

Umaria Gang Rape Case: उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया कोतवाली थाना अंतर्गत मढ़ीवाह घूमने गई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला सामने आया है। 29 मार्च को जंगल के सुनसान इलाके में पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर युवती के मित्र से मारपीट की गई। घटना के पांच दिन बाद शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

Umaria Rape: 5 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

उमरिया कोतवाली थाना अंतर्गत मढ़ीवाह घूमने गईं एक युवती के साथ 5 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया और बीच बचाव करने गए उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की गईं है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 मार्च को युवती अपने मित्र के साथ मढ़ीवाह घूमने गईं गई थी। उसी दौरान दोनों जब मंदिर के पास स्थित जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी वहां मौजूद पांच युवकों ने सुनसान का फायदा उठाते हुए युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया और जब युवती के साथ मौजूद उसके मित्र ने इसका विरोध किया और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

MP Crime News: कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई

अचानक हुए इस हमले से घबराए दोनों किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर निकलने में सफल रहे और घर पहुंच गए।घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ितों ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन करीब पांच दिन बाद हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की गई।कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

MP News: क्षेत्र में दहशत का माहौल

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 115-2,71,35,351-3 धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।