नई दिल्ली। Jitu Patwari On Union Budget 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश किया। निर्मला सातीरमण लगातार 8वां बजट पेश किया हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने की शुरूआत देश की प्रगति और किसानों के बारे में घोषणा करते हुए की। इसके साथ ही वित्त मंत्री सीतारमण ने कई अलग-अलग मुद्दों पर कई बड़ी घोषणाएं की। बजट पेश होने के बाद देश के दिग्गज नेताओं और अर्थशास्त्रियों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर मध्यप्रदेश के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान सामने आया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा केंद्र सरकार सूटबूट बाली सरकार है नरेंद्र मोदी के राज में बेरोजगारी भ्र्ष्टाचार चरम पर महंगाई आसमान छू रही है। देश के हर राज्य पर 5 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज चढ़ चुका है देश के ऊपर भी 255 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ चुका है देश के हालात बिगड़ रहे है। इस तरह देश चल रहा है।
बता दें कि जबलपुर जाते समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अल्प समय के लिए खरगोन के यहां रिसोर्ट में रुके जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार पर कसा तंज तो प्रदेश में टुकड़े टुकड़े बिखरी कांग्रेस के बारे में कहा यह तीन साल पुरानी बात है कांग्रेस अब एक जुट है रायसेन जिले के अध्यक्ष के बारे में बोले जल्द बनेगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष..।
जीतू पटवारी ने केंद्रीय बजट 2025 पर क्या प्रतिक्रिया दी?
जीतू पटवारी ने केंद्रीय बजट 2025 पर केंद्र सरकार को "सूटबूट वाली सरकार" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के राज में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर हैं। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि देश पर भारी कर्ज चढ़ चुका है, जिससे स्थिति बिगड़ रही है।
निर्मला सीतारमण ने बजट की शुरुआत कैसे की?
निर्मला सीतारमण ने बजट की शुरुआत देश की प्रगति और किसानों के बारे में घोषणाओं के साथ की। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जो देश की आर्थिक स्थिति और विकास को लेकर थीं।
बजट 2025 में कौन-कौन सी प्रमुख घोषणाएं की गईं?
बजट 2025 में कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और आर्थिक समृद्धि के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। हालांकि, बजट के मुख्य बिंदुओं पर पूरी जानकारी के लिए वित्त मंत्री का पूरा भाषण और सरकारी घोषणाएं देखी जा सकती हैं।
केंद्र सरकार पर जीतू पटवारी ने और क्या आरोप लगाए हैं?
जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान देश के हर राज्य पर 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चढ़ चुका है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बढ़ने का भी आरोप लगाया है।
क्या बजट 2025 से देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा?
बजट के बाद नेताओं और अर्थशास्त्रियों की प्रतिक्रिया अलग-अलग रही है। कुछ ने इसे सकारात्मक रूप से देखा है, जबकि कुछ ने इसे अपर्याप्त और कर्ज की स्थिति को और बिगाड़ने वाला बताया है।