UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा में मध्यप्रदेश ने लहराया परचम, इन होनहारों में टॉप-10 में बनाई जगह, यहां देखें नाम और उनका रैंक

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में मध्यप्रदेश ने लहराया परचम, इन होनहारों में टॉप-10 में बनाई जगह, UPSC CSE Final Result 2025 Selected Candidates from Madhya Pradesh

UPSC CSE Final Result 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा में मध्यप्रदेश ने लहराया परचम, इन होनहारों में टॉप-10 में बनाई जगह, यहां देखें नाम और उनका रैंक

UPSC CSE Final Result 2025. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: March 6, 2026 / 11:51 pm IST
Published Date: March 6, 2026 5:01 pm IST

भोपालः UPSC CSE Final Result 2025 यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। राजस्‍थान के चित्‍तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। मध्यप्रदेश के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।

UPSC CSE Final Result 2025 इस वर्ष ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5 हासिल कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। ईशान के पिता मध्यप्रदेश सरकार में प्रिंसिपल एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। ईशान ने अपनी स्कूली शिक्षा डीपीएस भोपाल से पूरी की है। वहीं प्राक्षल सेकेट्री ने AIR 8 हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। ग्वालियर की आस्था जैन ने AIR 9 प्राप्त की है, जबकि अशोकनगर के चितवन ने AIR 17 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इसके अलावा ग्वालियर के अभिषेक चतुर्वेदी ने AIR 104, जबलपुर के अनुराग सिंह ने AIR 165, इंदौर की प्रिया वर्मा ने AIR 210 तथा गुना की देवांगी मीणा ने AIR 236 हासिल की है।

27 फरवरी को खत्‍म हुए इंटरव्यू

UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्‍स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्‍स एग्‍जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्‍मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्‍म हुए थे।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।