उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

Ads

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 03:27 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 03:27 PM IST

दतिया/ललितपुर, 20 जून (भाषा) बुंदेलखंड क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्यप्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ में मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचने पर मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगुलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पीतांबरा पीठ परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में भी मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के ललितपुर रवाना हो गए।

ललितपुर पहुंचने पर उन्होंने ऐतिहासिक तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी, महंत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाषा जफर रंजन

रंजन