Balaghat Murder Case: रिश्तों का खौफनाक अंत, सो रहा था भाई…. तभी भाई ने ही उतार दिया मौत के घाट, इस बात से था परेशान

Ads

Balaghat Murder Case: बालाघाट में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की नारियल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

Balaghat Murder Case/Image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बालाघाट में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी
  • आरोपी ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली
  • पुलिस के अनुसार आरोपी भाई की मारपीट, झगड़ों और उधारी से परेशान था

Balaghat Murder Case: एमपी के बालाघाट जिले के हट्टा क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की  गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने भाई की मारपीट, झगड़ों और उधारी से लंबे समय से परेशान था। हत्या के बाद उसने अपनी बहन और भांजी को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रस्सी से घोंटा गला

Balaghat Murder Case मिली जानकारी के अनुसार, हट्टा पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में 15 जून की रात 30 वर्षीय कुलदीप उदयपुरे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके छोटे भाई कृष्णकिशोर उदयपुरे ने की थी। पुलिस के अनुसार कुलदीप शराब के नशे में सो रहा था, तभी कृष्णकिशोर ने नारियल की रस्सी से उसका गला घोंट दिया।

आरोपी ने कबूला जुर्म

Balaghat Murder Case आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बड़े भाई के लगातार झगड़ों, मारपीट और उधारी से परेशान था। तीन महीने पहले हुए विवाद में कुलदीप ने उसके साथ मारपीट कर जबड़ा तक तोड़ दिया था, जिसके कारण उसका इलाज भी चला था। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बहन और भांजी को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। यह सनसनीखेज मामला एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणाम को सामने लाता है।

 

आदित्य मिश्रा एसपी बालाघाट

 

ये भी पढ़ें 

यह घटना कहां की है?

यह मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के हट्टा क्षेत्र का है।

हत्या किसने की?

पुलिस के अनुसार मृतक कुलदीप उदयपुरे की हत्या उसके छोटे भाई कृष्णकिशोर उदयपुरे ने की।

हत्या कैसे की गई?

आरोपी ने कथित तौर पर सो रहे बड़े भाई का नारियल की रस्सी से गला घोंट दिया।

हत्या के पीछे क्या वजह बताई गई?

आरोपी ने बताया कि वह बड़े भाई के लगातार झगड़ों, मारपीट और उधारी से परेशान था।

पुलिस को मामले का खुलासा कैसे हुआ?

हत्या के बाद आरोपी ने अपनी बहन और भांजी को घटना की जानकारी दी थी। उनके बयानों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।