Vidisha Congress Candidate : विदिशा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, पूर्व सीएम शिवराज के सामने इस दिग्गज नेता को उतारा
विदिशा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, contest between Shivraj Singh Chauhan and Pratap Bhanu Sharma
Bilaspur Lok Sabha Chunav 2024
भोपालः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 14 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश की तीन सीटें भी शामिल है मध्यप्रदेश के गुना सीट से राव यदुवेंद्र सिंह, दमोह से तरवार सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानू शर्मा को मौका दिया गया है।
Read More : नदी में मिली 2 सगी बहन समेत चार लोगों की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, जानें क्या है पूरा मामला
भाजपा ने विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं अब कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए उनके खिलाफ प्रताप भानु शर्मा को मौका दिया है। दो बार वह विदिशा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह 1980 और 1984 में विदिशा लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए।
बता दें कि पार्टी अभी तक प्रदेश की 29 सीटों में से 25 के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। एक सीट खजुराहो समझौते के तहत समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी गई है।
Congress Party releases its eight list of candidates for the Lok Sabha elections. pic.twitter.com/ZVoDrT7P8L
— ANI (@ANI) March 27, 2024

Facebook


