RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जिला सत्र न्यायालय के सामने दिया घटना को अंजाम…
RTI activist shot dead in broad daylight, executed the incident : मध्यप्रदेश के विदिशा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बदमाशों ने RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। ये पूरी वारदात
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बदमाशों ने RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। ये पूरी वारदात जिला सत्र न्यायालय एवं जनपद के सामने हुई। बताया जा रहा है कि वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर सिविल लाइन थाना है।
यह भी पढ़े : हरियाणा में डर.. छत्तीसगढ़ में डेरा, रायपुर पहुंचे हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायक
प्राथमिक सूत्रों के मुताबिक मृतक का नाम रंजीत सोनी बताया जा रहा है। एडिशनल एसपी के मुताबिक मृतक RTI एक्टिविस्ट था। फिलहाल, सिविल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Facebook


