Vikrant Bhuria Statement: ‘आग नहीं लगा सकते तो राजनीति से संन्यास ले लो’.. इस कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी के सीनियर नेताओं को दी सलाह, जानिए और क्या कहा?

Ads

'आग नहीं लगा सकते तो राजनीति से संन्यास ले लो'.. इस कांग्रेस विधायक ने अपनी ही पार्टी के सीनियर नेताओं को दी सलाह, Vikrant Bhuria Statement on Congress Senior Leaders

भोपाल। Vikrant Bhuria Statement: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। इस मामले को लेकर भोपाल में कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि जो लोग संघर्ष नहीं कर सकते, तप नहीं सकते और आंदोलन के दौरान लाठी खाने का साहस नहीं रखते, उनके लिए राजनीति में कोई स्थान नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस को अपनी लड़ाई निर्णायक रूप से लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को अंतिम लड़ाई मानकर आगे बढ़ना चाहिए और आखिरी दम तक मैदान में डटे रहना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की। भूरिया ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिलता है तो लोकतांत्रिक तरीके से जनआंदोलन को और व्यापक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है और यदि यही स्थिति बनी रही तो भविष्य में चुनाव प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता और कार्यकर्ताओं को जागरूक रहना होगा। उनके संबोधन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भूरिया के इस बयान को कांग्रेस के आंदोलनात्मक तेवर के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में उनके वक्तव्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-