MP Police: वीरेंद्र कुमार मिश्रा होंगे दतिया के नए एसपी, विजय कटारिया बनाए गए स्पेशल डीजी
वीरेंद्र कुमार मिश्रा दतिया के नए एसपी, सीनियर IPS विजय कटारिया बनाए गए स्पेशल डीजी SP Virendra Kumar Mishra/Special DG Vijay Kataria
भोपाल। प्रदेश में मोहन सरकार के आते ही कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इसी बीच एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वीरेंद्र कुमार मिश्रा को दतिया का नया एसपी बनाया गया है। बता दें कि वीरेंद्र कुमार मिश्रा 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं। वहीं, वे PHQ में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वहीं, सीनियर IPS विजय कटारिया स्पेशल डीजी बनाए गए हैं। बता दें कि विजय कटारिया 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं।


Facebook


