Wife kills husband in Alirajpur: इस बात पर पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, फिर घर में ही छुपाई लाश, जानकर कांप जाएगी रूह
Wife kills husband in Alirajpur: इस बात पर पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, फिर घर में ही छुपाई लाश, जानकर कांप जाएगी रूह
Wife kills husband in Alirajpur: इस बात पर पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, फिर घर में ही छुपाई लाश, जानकर कांप जाएगी रूह /image: Social Media
- पत्नी ने पति की हत्या कर घर में दफनाया शव
- 15 दिन बाद बेटे की शिकायत से खुला राज
- पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने कबूला जुर्म
आलीराजपुर। Wife kills husband in Alirajpur: आलीराजपुर के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर शव घर में दफना दिया। घटना करीब 17 दिन पहले की है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी पत्नी के बेटे ने 15 दिनों तक पिता की कोई खबर ना मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना की।
ऐसे उतारा पति को मौत के घाट (Alirajpur Murder News)
दरअसल, उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ताती आंबा गाँव की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने वारदात को अंजाम देने के बाद पति का शव अपने ही घर में रेत के नीचे दबा कर छुपा दिया था। इसी बीच महिला का बेटा जो काम की तलाश में गुजरात गया था, उसने लगातार 15 दिनों तक पिता की कोई खबर ना मिलने पर गाँव आ कर पिता के गुम होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो शक की सुई मृतक की पत्नी की ओर ही मुड़ी।
ऐसे खुल गया सारा राज (Udaygarh Murder Case)
Madhya Pradesh Crime News जब पुलिस ने सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन चरित्र शंका के चलते उससे विवाद किया करता था। घटना वाले दिन भी दोनों बीच विवाद हुआ और महिला ने गुस्से में आ कर लाठी से पीट-पीट कर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें
- CM Mohan Yadav Death Threat: मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की मिली धमकी, व्हाट्सएप नंबर पर आया था मैसेज, क्या बड़े गैंग से जुड़ा है कनेक्शन?
- Heavy Rain Alert in India Today: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से UP तक होगी आफत की बारिश! 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी बंद
- Hardik Pandya Injury: न्यूजीलैंड दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार ऑलराउंडर, जानें वजह

Facebook


