Bhabhi run away from home to marry Devar
सिंगरौलीः Woman reached lover’s house मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक प्रेमिका को प्रेमी से दूर रहने का फरमान सुनाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने प्रेमी के घर सामने स्थित महुआ पेड़ में फांसी लगा ली। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के सरई के बरका चौकी का है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
Read more : इस रेलवे कोच को देखकर आप भी कहेंगे ‘OMG’, विस्टाडोम कोच की जल्द होगी शुरूआत
Woman reached lover’s house मिली जानकारी के अनुसार सरई थाना के बरका चौकी अंतर्गत ग्राम गिड़ा की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का गांव के ही युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान महिला अपने पति को छोड़कर गिड़ा गांव निवासी प्रेमी के घर आ पहुंची। फिर मामला पंचायत तक पहुंच गया और पंचायत ने दोनों को अलग रहने का फरमान सुना दिया। इसी बात से नाराज प्रेमिका वहां से चली गई लेकिन देर रात अचानक महुआ के पेड़ पर फांसी लगा ली ।
Read more : भारत में Keeway ने लॉन्च की नई बाइक, स्मार्टफोन से होगी कनेक्ट और कीमत है इतनी…
वहीं सुबह इसकी जानकारी प्रेमी सहित परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर है इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read more : बड़ी और ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां करें क्लिक