देवास। Young Man Consumed Poison जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखूपुर गांव में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब दुष्कर्म पीड़िता के 17 वर्षीय बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए।
Young Man Consumed Poison जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक युवक पर नाबालिग की मां से दुष्कर्म करने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया, जिससे परिवार गहरे तनाव में था। इसी मानसिक दबाव के चलते नाबालिग ने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की झोपड़ी में आग लगा दी और पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने की भी सूचना है। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इधर, परिजन आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही, प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-