ASI Suicide News: ड्यूटी से लौटने के बाद ASI ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में मिला इस हाल में, देखकर परिजनों के भी उड़े होश
ASI Suicide News: नागपुर में गिट्टीखदान पुलिस क्वार्टर में 35 वर्षीय ASI ने ड्यूटी से लौटने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

UP Sarahnpur News | Image- IBC24 News Archive
- नागपुर में गिट्टीखदान पुलिस क्वार्टर में ASI ने की आत्महत्या।
- ASI का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
- पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ASI Suicide News: नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में गिट्टीखदान पुलिस क्वार्टर में 35 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक ने ड्यूटी से लौटने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान ज्ञानेश्वर झोल के तौर पर हुई है, जो पुलिस कमिश्नरेट के ‘एप्लीकेशन और प्रोटोकॉल’ विभाग में तैनात थे। उन्होंने बताया कि पुलिस इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है और निजी व काम से जुड़ी समस्याओं समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
अधिकारियों के मुताबिक, झोल शनिवार को ड्यूटी के बाद घर लौटे और परिवार के साथ खाना खाया। (ASI Suicide News) उन्होंने बताया कि बाद में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों को सुलाने के लिए दूसरे कमरे में चली गईं और जब वह लौटीं, तो उन्होंने झोल को साड़ी से लटका हुआ पाया। परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
ASI Suicide News: अधिकारियों ने बताया, “मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।” उन्होंने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और घटना से पहले झोल की गतिविधियों तथा उनके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया, “आत्महत्या के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हम निजी और काम से जुड़े मामलों सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।”
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Crime News: शादीशुदा साली के साथ था शख्स का चक्कर! साढ़ू बना रोड़ा तो कर दी हत्या, वारदात के इस तरीके से पूरे इलाके में दहशत
- Delhi Makeup Artist Rape Case: सोशल मीडिया पर दोस्ती से होटल में हवस तक, राजधानी में मेकअप आर्टिस्ट के साथ हुई हैवानियत, जानकर आपको भी लगेगा झटका
- Chhatron Ki Gunj Only Girls Edition: 22 अगस्त को होगा पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन, सिर्फ छात्राएं होंगी शामिल, जानें क्यों लिया गया ये फैसला
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra Police ASI Commit Suicide
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›बहादुरी के लिए सराहे जा रहे पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की पड़ोसियों ने की कामना
01 Oct 2026 | 1:17 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pmहर कहीं प्रशंसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 12:42 pmपायलट की ‘मसल मेमोरी’ ने उन्हें घायल होने के बावजूद संकट का सामना करने में मदद की: डॉक्टर
01 Oct 2026 | 12:15 pmहर कहीं प्रशांसा पा रहे पायलट बचपन से ही शांत और संयमित थे: स्मित मच्छार के दोस्त
01 Oct 2026 | 11:33 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am