Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested: ‘गिरफ्तारी के बाद बदले मौलाना के तेवर, कहा – तहे दिल से मांगता हूं माफ़ी’, सीएम योगी की मां के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी
Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।

Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested/Image Credit: IBC24.in
- सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
- गिरफ्तार किए गए मौलाना का नाम अब्दुल्ला सलीम कासमी उर्फ चतुर्वेदी है।
- STF की टीम ने मौलाना को बिहार से गिरफ्तार किया है।
Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested: लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए मौलाना का नाम मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी उर्फ चतुर्वेदी है। पुलिस मौलाना को कस्टडी में लेकर बहराइच लेकर आई। यहां पुलिस ने बताया कि, सीएम योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी मौलवी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है और स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
STF ने मौलाना को बिहार से किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौसना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पूर्णिया से पकड़ा और बहराइच लेकर आई। सर्किल ऑफिसर (शहर) नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि मौलवी का एक विवादित भाषण, जो कथित तौर पर मई 2024 के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, (Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested) इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें उसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे।
Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested: इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, आरोपी मौलाना के खिलाफ BNS की धाराओं 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना हो) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत FIR दर्ज की गई थी।
आरोपी ने स्वीकार किया अपराध
Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested: पुलिस ऑफिसर ने आगे बताया कि,यह FIR 8 मार्च को बहराइच के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल के जिला संयोजक और वकील अजीत प्रताप सिंह की शिकायत पर, उस वीडियो के संबंध में दर्ज की गई थी।
सर्किल ऑफिसर मिश्रा ने बताया कि, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, (Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested) जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सर्किल ऑफिसर मिश्रा ने बताया कि, आरोपी ने पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और माफी भी मांगी। इस बीच, मौलवी का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी टिप्पणियों को स्वीकार करते हुए और माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Loot News: राजधानी के इस इलाके में भाजपा नेत्री के भाई से चाक़ू की नोक पर लूट, नगदी समेत जेवर लेकर फरार हुए लूटेरे, पुलिस ने शुरू की जांच
- Kerala BJP Manifesto: हर साल फ्री में 2 LPG सिलेंडर.. बुजुर्गों को मिलेगा 3,000 रुपये पेंशन, भाजपा ने इस राज्य के लिए किया ऐलान, घोषणा पत्र में किए गए ये भी वादे
- Sex Racket Busted In Mathura: ढाबे की आड़ में हो रहा था जिस्म का व्यापर, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप, इस हाल में मिले 4 युवक और 5 युवतियां
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Maulana Abdullah Salim Qasmi Arrested
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm