Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott : राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का ऐलान, महाकुंभ धर्म संसद में लिया गया बड़ा फैसला
राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का एलान, महाकुंभ धर्म संसद…Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott: Proposal to ostracize Rahul

Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott: Image Source - IBC24 customize
- धर्म संसद में पास हुआ प्रस्ताव
- राहुल गांधी को हिंदू धर्म से करें बाहर
- शंकराचार्य ने लगाए गंभीर आरोप
प्रयागराज : Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott : महाकुंभ में आयोजित परमधर्मसंसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए गए बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। धर्म संसद में उनके बयान की कड़ी निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें उन्हें एक महीने के भीतर स्पष्टीकरण देने या माफी मांगने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर, उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की चेतावनी दी गई है।
Read More : IND vs ENG 2nd ODI: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, रोहित शर्मा बने जीत के हीरो
राजा सक्षम योगी के प्रस्ताव पर पारित हुआ निंदा प्रस्ताव
Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott : परमधर्मसंसद में धर्माचार्य राजा सक्षम योगी ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा, जिसे सभा में स्वीकृति मिली। इस प्रस्ताव को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का समर्थन प्राप्त हुआ। शंकराचार्य ने कहा की "राहुल गांधी के बयान से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्हें एक महीने का समय दिया जा रहा है। यदि वे इस दौरान स्पष्टीकरण नहीं देते हैं या क्षमा नहीं मांगते हैं, तो उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की जाएगी।"
Read More : Chakubaji In Raipur: रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी, एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
क्या है पूरा मामला?
Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott : लोकसभा में राहुल गांधी ने हाथरस गैंगरेप के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था:
"जिसने गैंगरेप किया, वो बाहर घूम रहे हैं और लड़की का परिवार घर में बंद है। संविधान में यह नहीं लिखा कि बलात्कारियों को खुला घूमने दिया जाए, यह शायद आपकी किताब 'मनुस्मृति' में लिखा होगा, लेकिन भारतीय संविधान में नहीं।" राहुल गांधी के इस बयान को मनुस्मृति और हिंदू धर्म का अपमान बताया गया, जिससे धर्मगुरुओं में रोष है।
धर्म संसद की मांगें
- राहुल गांधी एक महीने के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करें या माफी मांगें।
- ऐसा न करने पर, उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की जाएगी।
- धर्म संसद ने इस बयान की घोर निंदा करते हुए इसे आस्था पर आघात बताया। Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राहुल गांधी ने लोकसभा में मनुस्मृति को बलात्कारियों के संरक्षण से जोड़कर एक बयान दिया, जिससे हिंदू धर्मगुरुओं और धर्म संसद ने इसे आस्थाओं पर चोट पहुंचाने वाला बताया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mahakumbh Rahul Gandhi Boycott: Proposal to ostracize Rahul
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm