ठाणे में गणपति उत्सव के लिए जबरन वसूली की कोशिश पर 10 लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे में गणपति उत्सव के लिए जबरन वसूली की कोशिश पर 10 लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे में गणपति उत्सव के लिए जबरन वसूली की कोशिश पर 10 लोगों पर मामला दर्ज
Modified Date: August 18, 2024 / 09:06 pm IST
Published Date: August 18, 2024 9:06 pm IST

ठाणे, 18 अगस्त (भाषा) शहर की पुलिस ने आगामी गणपति उत्सव के लिए 51,000 रुपये दान नहीं देने पर एक व्यक्ति को धमकाने के आरोप में रविवार को 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर थाने के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार रात शिकायतकर्ता एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में बैठा हुआ था कि तभी आरोपी वहां पहुंचे।

अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि आरोपियों ने उससे अगले महीने होने वाले गणेश उत्सव के लिए दान देने को कहा, लेकिन 38 वर्षीय शिकायतकर्ता ने जब 5,000 रुपये दान देने की बात कही तो वे आक्रामक हो गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और 51,000 रुपये की मांग की जबकि उनमें से एक ने चाकू निकाला और पैसे न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी तथा इसके बाद वे वहां से चले गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस गिरोह के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। कुछ आरोपियों की पहचान आकाश बिंद, बाबू उर्फ ​​सूरज बिंद, श्रीओम यादव, चंदन गुप्ता और सनी के रूप में हुई है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में