मुंबई की फैशन स्ट्रीट में लगी आग में 10 दुकानें खाक

मुंबई की फैशन स्ट्रीट में लगी आग में 10 दुकानें खाक

मुंबई की फैशन स्ट्रीट में लगी आग में 10 दुकानें खाक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: November 5, 2022 4:02 pm IST

मुंबई, पांच नंवबर (भाषा) दक्षिण मुंबई की फैशन स्ट्रीट में शनिवार दोपहर को लगी आग में कम से कम 10 दुकानें जलकर खाक हो गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि चर्चगेट के पास फैशन स्ट्रीट की एक दुकान में दोपहर करीब एक बजे आग लगी और फिर आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

अधिकारी ने कहा, “ अग्निशमन विभाग को सूचित किए जाने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।”

उन्होंने बताया कि आग को करीब 15 मिनट में बुझा दिया गया।

आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। आग लगने की वजह से आसमान में काले धुएं के गुबार को देखा गया।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।