मुंबई में कोविड-19 के 103 नए मामले

Ads

मुंबई में कोविड-19 के 103 नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 27, 2022 / 08:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) महानगर में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 103 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद मुंबई में महामारी के अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,56,399 हो गई है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी और संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लिहाज़ा मृतक संख्या 16,691 पर स्थिर है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि 103 में से 87 मरीजों को संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि 165 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 10,35,991 हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर में संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 838 है तथा पिछले 24 घंटे में 18,367 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा

नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल

शीर्ष 5 समाचार