ठाणे में कोविड-19 के 105 नए मामले, एक और मरीज की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 105 नए मामले, एक और मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - December 20, 2021 / 11:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

Thane covid 19 cases : ठाणे (महाराष्ट्र), 20 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,71,227 हो गई है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये नए मामले रविवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,601 हो गई है। ठाणे में मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल 1,38,997 मामले सामने आए हैं और मृतक संख्या 3,307 है।

भाषा सिम्मी निहारिका

निहारिका

Christmas 2021 wishes