महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,081 नए मामले, 24 फरवरी के बाद सर्वाधिक मामले
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,081 नए मामले, 24 फरवरी के बाद सर्वाधिक मामले
मुंबई, एक जून (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नए मामले सामने आए जो गत 24 फरवरी के बाद एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके मुताबिक, इसी अवधि में मुंबई में संक्रमण के 739 नए मामले सामने आए।
महाराष्ट्र में 24 फरवरी को संक्रमण के 1,124 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में फिलहाल 4,032 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा
शफीक मनीषा नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


