ठाणे में कोविड-19 के 116 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 116 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 116  नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: July 29, 2022 9:42 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 116 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,33,893 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। जिले में अभी 809 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,927 है।

उन्होंने बताया कि ठाणे में अभी तक 7,21,794 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में