Daughter Killed Father in Basti || Image- Deepak Sharma Twitter
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 17 साल की लड़की ने अपने 21 साल के प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। (Daughter Killed Father in Basti) बताया जा रहा है कि पिता ने दोनों को खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उन्होंने बेटी को डांटा। इसके बाद विवाद बढ़ा तो दोनों ने मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
घटना छावनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रामवापुर गांव के रहने वाले 50 साल के कृष्ण के तौर पर हुई है। कृष्ण मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि 17 वर्षीय बेटी उनके साथ रहती थी। उसकी मां की मौत उसके जन्म के कुछ समय बाद ही हो गई थी।
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे लड़की मवेशी चराने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तक उसके वापस नहीं लौटने पर कृष्ण उसे तलाशने खेत की ओर गए। वहां उन्होंने बेटी को लक्ष्मण के साथ देखा। दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद जमकर हाथापाई भी हुई। (Daughter Killed Father in Basti) पुलिस के मुताबिक, इसके बाद लड़की और लक्ष्मण ने मिलकर कृष्ण पर हंसिया से कई वार किए। उनके गर्दन, सीने और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या के बाद शव को नहर के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया।
बताया जा रहा है कि किशोरी और लक्ष्मण के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था। लक्ष्मण शटरिंग का काम करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, किशोरी मवेशी चराने के बहाने लक्ष्मण से मिलने गई थी और उसके पास घास काटने के लिए हंसिया भी था। शाम तक कृष्ण के घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। बेटी से पूछताछ की गई तो उसने शुरुआत में पिता के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया। कृष्ण का मोबाइल फोन घर पर ही मिलने के बाद परिवार को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर किशोरी ने हत्या की बात बता दी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उसने बताया कि कृष्ण का शव बभनौली गांव के पास नहर किनारे झाड़ियों में पड़ा है। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहाँ कृष्ण का शव मिला। (Daughter Killed Father in Basti) सूचना पर छावनी थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी के अनुसार, मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
नीचता की पराकाष्ठा 🚨
बाप ने बेटी को खेत में BF के साथ अंतरंग
अवस्था में देख लिया… तो बाप को ही मार दिया..जी हाँ UP के बस्ती जिले के एक गांव में कृष्ण कुमार ने अपनी 18 साल की बेटी को खेत से चारा काटकर लाने को बोला….
जब काफ़ी देर हुई ओर बेटी नहीं आई तो पिता परेशान होकर… pic.twitter.com/08sXIoIwdc
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) August 25, 2026
बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए
टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत
महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज
अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में