ठाणे में कोविड-19 के 124 नये मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 950 हुई

ठाणे में कोविड-19 के 124 नये मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 950 हुई

ठाणे में कोविड-19 के 124 नये मामले, उपचाराधीन रोगियों की संख्या 950 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 23, 2022 3:16 pm IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 23 जुलाई (भाषा) ठाणे में कोविड-19 के 124 नये मामले आने से अब तक जिले में संक्रमित होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 7,33,236 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नये मामले शुक्रवार को सामने आए। जिले में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 950 है। कई महीनों में यह पहली बार है, जब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,000 से कम है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं होने से मृतक संख्या 11,924 बनी हुई है और ठीक होने वालों की संख्या बढ़क 7,22,651 हो गई है।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष


लेखक के बारे में