ठाणे में कोविड के 134 नए मामले, इलाजरत मरीजों की संख्या 896

ठाणे में कोविड के 134 नए मामले, इलाजरत मरीजों की संख्या 896

ठाणे में कोविड के 134 नए मामले, इलाजरत मरीजों की संख्या 896
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: July 25, 2022 12:14 pm IST

ठाणे, 25 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 134 और मरीज़ मिले हैं। इसके बाद यहां महामारी के कुल मामले 7,33,483 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को आए मामलों के साथ ही जिले में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 896 हो गई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को कोविड के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई, लिहाज़ा मृतक संख्या 11,925 पर स्थिर है। वहीं संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 7,22,952 हो गई है।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में