नासिक के मालेगांव में भेल खाने से 140 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Ads

नासिक के मालेगांव में भेल खाने से 140 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 08:04 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 08:04 PM IST

नासिक, 28 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में नासिक जिले के मालेगांव तहसील में सोमवार को ‘भेल’ खाने से करीब 140 लोग बीमार पड़ गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने नंदगांव बुद्रुक गांव के साप्ताहिक बाजार की एक दुकान से भेल खाई थी।

उन्होंने बताया, ‘उन्हें चक्कर आने, पेट दर्द, दस्त और उल्टी की शिकायत हुई। प्रभावित लोगों को मालेगांव के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित लोग चिंचवड़, गुंजालवाड़ी, डोंगरगांव और नंदगांव बुद्रुक गांव के रहने वाले हैं। बीमार पड़े 140 लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।’

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है।

महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने अस्पताल का दौरा करने के बाद कहा कि घटना की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सुमित नरेश

नरेश