महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,437 नए मामले, छह मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,437 नए मामले, छह मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,437 नए मामले, छह मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 20, 2022 8:49 pm IST

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,437 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,58,431 हो गई। इसके अलावा छह रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,43,582 तक पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटे में 3,375 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 76,94,439 हो गई है। वहीं, राज्य में फिलहाल 16,422 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि संक्रमण से उबरने की दर 97.91 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को कोविड के लिए 1,02,856 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही अब तक महाराष्ट्र में 7,72,32,001 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मुंबई में संक्रमण के 167 नए मामले सामने आने के साथ ही अब तक शहर में संक्रमण के कुल 10,54,643 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

इसके मुताबिक, महाराष्ट्र में अब तक वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 4,456 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 3,986 मरीज ठीक हो चुके हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में