ठाणे में कोविड-19 के 148 नए मामले, दो लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 148 नए मामले, दो लोगों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 148  नए मामले, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 18, 2022 9:42 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 148 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,32,560 हो गई है। संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 11,921 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामले रविवार को सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1,354 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7,19,137 हो गई है।

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में