मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 15 दुकानें प्रभावित, कोई घायल नहीं
मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में 15 दुकानें प्रभावित, कोई घायल नहीं
ठाणे, 19 अप्रैल (भाषा) दक्षिण मुंबई में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में लगभग 15 दुकानें प्रभावित हुईं। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं मुंबई सेंट्रल और क्रॉफर्ड मार्केट के पास हुईं और इनमें कोई घायल नहीं हुआ।
मुंबई सेंट्रल में एक मॉल के सामने डी. बी. मार्ग पर शनिवार रात 11:31 बजे एक व्यावसायिक इमारत में आग लगने से दस दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर लगभग 5,000 वर्ग फुट में फैले लगभग पांच बड़ी और कुछ छोटी दुकानों में बिजली के तारों, प्रतिष्ठानों और उपकरणों तक ही सीमित थी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मियों ने रविवार तड़के 3:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
कुछ घंटों बाद, क्रॉफर्ड मार्केट के सामने एक इमारत के भूतल पर आग लग गई।
बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 6:20 बजे लगी आग चार से पांच दुकानों तक ही सीमित रही, जबकि धुआं आसपास की लगभग चार से पांच दुकानों में फैल गया।
आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया।
अधिकारी ने बताया कि आग पर पूर्वाह्न 10:30 बजे तक काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


