ठाणे में कोविड-19 के 151 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 151 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 151 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 20, 2022 9:20 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 151 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,32,799 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 1,132 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,922 हो गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,19,594 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में