ठाणे में कोविड-19 के 168 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 168 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 168 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: July 15, 2022 9:53 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 168 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,32,105 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 1,518 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,918 हो गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,18,623 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में