आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1869 नये मामले सामने आये, 18 की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1869 नये मामले सामने आये, 18 की मौत

  •  
  • Publish Date - August 11, 2021 / 07:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

अमरावती, 11 अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1869 नये मामले सामने आये । इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर बुधवार को 19,87,051 हो गयी ।

सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार की सुबह नौ बजे तक पिछले 14 घंटे में 2316 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19,55,052 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में इस महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गयी है जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13,582 हो गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधी मरीजों की संख्या अब कम होकर 18,417 पर पहुंच गयी है ।

भाषा रंजन उमा

उमा