ठाणे में कोविड-19 के 19 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 19 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 19 नये मामले, नहीं हुई किसी मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: May 2, 2022 10:34 am IST

ठाणे, दो मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 19 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,09,071 हो गई है।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। ये नये मामले रविवार को सामने आए और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारी ने कहा कि जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11,893 पर स्थिर बनी हुई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,612 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 3,407 बनी हुई है।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में