मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नये मामले सामने आये

Ads

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नये मामले सामने आये

  •  
  • Publish Date - February 14, 2022 / 09:47 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 192 नये मामले सामने आये और दो लोगों की महामारी से मौत हो गयी । इसके बाद यहां संक्रमितों और मरने वालों की संख्या क्रमश: 1054242 और 16685 हो गयी है । स्थानीय निकाय विभाग बीएमसी ने इसकी जानकारी दी ।

बीएमसी की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है पिछले 24 घंटे में 28599 जांच हुयी हैं जिसके बाद जांच की संख्या बढ़ कर 15834878 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि शहर में 350 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1032186 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि मुंबई में फिलहाल उपचाराधीन मामलों की सख्या 2513 है ।

भाषा रंजन नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार