आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 196 नए मामले, एक मरीज की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 196 नए मामले, एक मरीज की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 196  नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 23, 2021 9:04 pm IST

अमरावती, 23 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 196 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,71,567 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी। बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,429 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 242 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,54,979 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,159 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में कृष्णा जिले में सर्वाधिक 34 नए मामले सामने आए। कृष्णा जिले में ही कोविड-19 के कारण एक मरीज की मौत हुई। इसके बाद चित्तूर जिले में 29, गुंटूर और पश्चिम गोदावरी जिले में 21-21 मामले, विशाखापत्तनम में 19, पूर्वी गोदावरी में 16, एसपीएस नेल्लोर में 12 जबकि श्रीकाकुलम और विजयानगरम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 11-11 नए मामले दर्ज किए गए।

भाषा

रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में