आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 220 नए मामले

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 220 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 1, 2021 / 07:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

अमरावती, एक नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 220 नए मामले सामने आए और 429 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। वहीं चार और मरीजों की मौत हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार अब 4,142 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,66,670 हो गई। वहीं अब तक 20,48,151 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 14,377 मरीजों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी गोदावरी जिले में 51 मामले सामने आए हैं। चित्तूर में 33, गुंटूर में 26 और कृष्णा से 21 मामले सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा उमा

उमा