महाराष्ट्र में कोविड के 2,203 नये मामले
महाराष्ट्र में कोविड के 2,203 नये मामले
मुंबई/शिमला, 28 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,203 नये मामले सामने आये, जबकि तीनों संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, संक्रमण के कुल 2,203 नये मामलों में पुणे क्षेत्र से 732, मुंबई क्षेत्र से 518 और नागपुर क्षेत्र से 376 मामले शामिल हैं।
इसमें कहा गया है कि मुंबई, कोल्हापुर और अकोला क्षेत्रों में एक-एक संक्रमितों की मौत हो गई।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोविड के 930 नये मामले सामने आये हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भाषा
सुभाष रंजन
रंजन

Facebook


