ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले, 11 रोगियों की मौत

Ads

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 233 नए मामले, 11 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 13, 2021 / 09:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

ठाणे, 13 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 233 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,47,641 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। जिले में 11 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 11,161 हो गई।

अधिकारी ने कहा कि ठाणे में कोविड-19 मृत्युदर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,33,883 जबकि मृतकों की संख्या 3,226 हो गई है।

भाषा जोहेब शोभना

शोभना