ठाणे में कोविड-19 के 348 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 348 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 348 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 6, 2022 9:20 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), छह जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 348 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,30,069 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। जिले में अभी 3,982 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,909 है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,13,829 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में