ठाणे में कोविड-19 के 358 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 358 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 358 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: July 7, 2022 8:37 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), सात जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 358 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,30,427 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बुधवार को सामने आए। जिले में अभी 3,455 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। इस दौरान संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,909 है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,14,704 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका गोला

गोला


लेखक के बारे में