ठाणे (महाराष्ट्र), 11 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,45,501 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए। जिले में अभी कुल 356 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। सोमवार को यहां संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 11,962 है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में अभी तक 7,33,900 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
भाषा निहारिका सिम्मी
सिम्मी