ठाणे में कोविड-19 के 526 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 526 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 526 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 21, 2022 9:25 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 526 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,20,259 हो गई। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले सोमवार को सामने आए। इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,898 है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के प्रतिदिन 800 से अधिक मामले सामने आ रहे थे।

भाषा शोभना सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में