महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले

  •  
  • Publish Date - April 18, 2022 / 09:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

मुंबई, 18 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 78,75,904 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले एक दिन में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

राज्य में कोविड-19 से अब तक 1,47,827 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि रविवार को 127 मामले सामने आए थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक 77,27,443 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 634 मरीज उपचाराधीन हैं।

सिंधुदुर्ग, जलगांव, नंदुरबार, जालना, हिंगोली, उस्मानाबाद, वाशिम, यवतमाल, भंडारा, बुलढाणा और वर्धा जिले में कोविड का कोई भी मरीज उपचाराधीन नहीं है। मुंबई में आज संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए।

भाषा यश माधव

माधव