Nanded Road Accident News: वैन और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, इतने लोगों की हुई मौत, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
Nanded Road Accident News: नांदेड़ जिले में गुरुवार शाम एक भसान सड़क हादसा होआ गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
Nanded Road Accident News| Photo Credit: IBC24
- नांदेड़ जिले में गुरुवार शाम एक भसान सड़क हादसा होआ गया।
- नांदेड़-भोकर मार्ग पर यात्री वैन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर हुई।
- इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
Nanded Road Accident News: नांदेड: मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में गुरुवार शाम एक भसान सड़क हादसा होआ गया। यहां नांदेड़-भोकर मार्ग पर एक यात्री वैन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शाम करीब सात बजे सीताखंडी के पास हुई।
कैसे हुआ हादसा?
Nanded Road Accident News: टाटा मैजिक वैन नांदेड़ से भोकर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मलबे से घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को आपातकालीन उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sagar Jahrili Sharab Kand: सागर जहरीली शराब कांड में एक और बड़ा खुलासा, पुलिस ने जब्त किया इस चीज का जखीरा, मुख्य आरोपी निशानदेही पर की गई कार्रवाई
- District Excise Officer Suspended: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड, दो अफसरों को ‘कारण बताओ’ का नोटिस.. जानें क्यों हुई बड़ी कार्रवाई
- Durg Minor Girl Rape Case Update: मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले चाचा को सजा-ए-मौत, कोर्ट ने सुनाया फैसला, नवरात्र के दौरान दुर्ग में हुई थी वारदात

Facebook


