Kalyan Building Collapse News: 2 साल की मासूम समेत 6 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से हुआ हादसा
Kalyan Building Collapse News: महाराष्ट्र के कल्याण में बड़ा हादसा हुआ हुआ है। इस हादसे में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

Kalyan Building Collapse News/ Image Credit: ANI X Handle
- महाराष्ट्र के कल्याण में बड़ा हादसा हुआ हुआ है।
- इस हादसे में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई।
- इस दर्दनाक हादसे में एक दो साल की मासूम नामसवी श्रीकांत शेलार की की भी मौत हुई है।
कल्याण: Kalyan Building Collapse News: महाराष्ट्र के कल्याण में बड़ा हादसा हुआ हुआ है। इस हादसे में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, कल्याण में एक एक चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल की स्लैब अचानक से गिर गया। यह दर्दनाक हादसा मंगलराघो नगर इलाके की सप्तशृंगी बिल्डिंग में दोपहर करीब 2:25 बजे हुआ । अचानक स्लैब गिरने से नीचे की मंजिले भी क्षतिग्रस्त हुई और इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक दो साल की मासूम नामसवी श्रीकांत शेलार की की भी मौत हुई है। इस हादसे में प्रमिला कालचरण साहू (56 वर्ष), सुनीता नीलांचल साहू (38 वर्ष), सुशीला नारायण गुर्जर (78 वर्ष), वेंकट भीमा चव्हाण (42 वर्ष), सुजाता मनोज वाडी (38 वर्ष) की मौत हुई है।
घटना में घायलों का इलाज जारी
Kalyan Building Collapse News: इतना ही नहीं इस घटना में दो छोटे बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिहने तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की फायर ब्रिगेड और ठाणे डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (TDRF) की टीमें मलबा हटाने में लगी हुई हैं।
जांच में जुटी पुलिस
Kalyan Building Collapse News: इस दर्दनाक हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, “चौथी मंजिल की स्लैब सीधे नीचे की मंजिलों पर आ गिरी, जिससे पूरा ढांचा अस्थिर हो गया.” राहत कार्य खत्म होने के बाद संरचनात्मक सुरक्षा जांच भी की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग पुरानी और जर्जर हालत में थी, लेकिन इसकी मरम्मत या पुनर्विकास का कोई काम नहीं चल रहा था।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 6 people including a 2 year old innocent died, four are in critical condition, accident happened due to collapse of building slab
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amआईआईटी-मुंबई छात्र मौत : माता-पिता ने प्रोफेसर और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग दोहराई
01 Oct 2026 | 12:06 amअदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pm