महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले सामने आये
Modified Date: May 9, 2023 / 12:19 am IST
Published Date: May 9, 2023 12:19 am IST

मुंबई, आठ मई (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले सामने आये और इससे एक और व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में बताया गया है कि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 81,67,595 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 1,48,538 हो गई है।

रविवार को महाराष्ट्र में संक्रमण के 177 मामले सामने आये थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 176 लोग स्वस्थ हुए जिससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 80,17,530 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,628 है।

भाषा देवेंद्र गोला

गोला


लेखक के बारे में