ठाणे में कोविड-19 के 846 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 846 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 846 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 20, 2022 10:12 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 849 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,18,884 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले रविवार को सामने आए। इस दौरान संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 11,898 है। ठाणे में कोविड-19 से मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ठाणे में शनिवार को संक्रमण के 837 और शुक्रवार को 957 नए मामले सामने आए थे।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में